CrimeState

एक व्यक्ति ने किया पानीपत के होटल में फाँसी लगा कर सुसाइड किया

27 दिन से रह रहा था होटल में दो लोग आते थे मिलने रोज शराब पार्टी करते थे होटल के कमरे में

हरियाणा के पानीपत शहर के एक होटल के कमरे में करीब 47 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। कई दिनों से कमरा बंद होने व भीतर से दुर्गंध आने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में होटल मालिक को सूचित किया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
भीतर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जिसके बाद देखा कि व्यक्ति पंखे पर कपड़े के फंदे से लटका हुआ था। मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके पर जांच की। सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है।
3 दिन पुराना है शव, दोस्तों से पूछताछ में खुलेगा राज
मिली जानकारी के अनुसार शहर की बिशन स्वरूप कॉलोनी में अंबिका होटल है। वहीं, जांच में मृतक की पहचान हेम करण पुत्र रणबीर, निवासी गांव बहाली आनंदपुर (रोहतक) के रूप में हुई है। होटल के रिकॉर्ड के अनुसार हेम करण ने उक्त कमरा 21 मई को लिया था। इसके बाद से वह इसी में रह रहा है।
उसके पास दो लोग मिलने आते थे। जोकि उसे पैसे भी दे कर जाते थे। रोजाना कमरे में ही शराब पार्टी करते थे। मगर, हेम करण कमरे से बाहर नहीं आता था। अब पिछले करीब 3 दिन से न ही हेम करण के जानकार होटल में आए और न ही हेमकरण का कमरा खुला। जिसके बाद शक गहराया और जांच के दौरान वह फंदे से लटका मिला। उसके शव से रक्त रिसाव हो रहा था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button