Breaking NewsGohanaPoliticsबीजेपी

देश में किसी भी कीमत पर अराजकता फैलने नहीं दी जाएगी, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत बन गई है : डॉ. अरविंद शर्मा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोहतक आगमन को लेकर गोहाना में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

एक नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जाने वाली पदयात्रा की तैयारियों पर किया मंथन

गोहाना,(अनिल जिंदल) 31 अक्टूबर। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, निर्वाचन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार को स्वीकार करने के बजाय देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीत जाती है तो उसे चुनाव आयोग, ईवीएम और लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई कमी नजर नहीं आती, लेकिन चुनाव हारते ही लोकतंत्र खतरे में होने और चुनाव में धांधली के आरोप लगाने लगती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के हर राजनीतिक आरोप का तथ्यों के साथ जवाब देगी और देश में किसी भी कीमत पर अराजकता फैलने नहीं दी जाएगी।

 

शनिवार को गोहाना में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक नवंबर को प्रस्तावित रोहतक आगमन और उनके नेतृत्व में निकाली जाने वाली पदयात्रा की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों एवं युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। राजनीतिक दलों को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की पांच सीटें जीतने पर कांग्रेस को चुनाव आयोग और ईवीएम की कार्यप्रणाली पर कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस को अपनी नीतियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा करनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में एक नवंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में आपसी समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button