हरियाणा के पहलवानों ने नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में गाड़े सफलता के झंडे, 85 पदकों के साथ रहा दूसरा स्थान
35 स्वर्ण, 28 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान, चयनित खिलाड़ी नेपाल में साउथ एशिया चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

गोहाना, 29 अक्टूबर । उत्तराखंड के हरिद्वार में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित 19वीं GFI जूनियर नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप-2026 में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक अपने नाम किए। टीम ने 35 स्वर्ण, 28 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर ऑल ओवर चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रेपलिंग फेडरेशन के प्रदेश सचिव जितेंद्र पांचाल ने वीरवार को यह जानकारी दी।
पांचाल ने बताया कि ग्रेपलिंग नो-गी स्पर्धा में योगेश ने अंडर-19 के 85 किलोग्राम, जतिन ने 63 किलोग्राम, हिमांशु ने 69 किलोग्राम, दिग्विजय ने 46 किलोग्राम और गौरव ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। मयंक शर्मा ने अंडर-13 के 66 किलोग्राम, आर्यन ने अंडर-19 के 110 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। मलयुद्ध स्पर्धा में वेटनर ने 130 किलोग्राम भार वर्ग और सचिन कुमार ने सीनियर वर्ग के 92 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम
महिला वर्ग में निरल कौशिक ने अंडर-19 के 90 किलोग्राम, भावना पांचाल ने अंडर-13 के 46 किलोग्राम, पायल ने अंडर-19 के 49 किलोग्राम, यशिका ने अंडर-15 के 80 किलोग्राम, रिया ने अंडर-19 के 56 किलोग्राम और गुंजन सिंह मलिक ने अंडर-19 के 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। सिमरन ने अंडर-19 के 60 किलोग्राम और आकांक्षा ने अंडर-13 के 46 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए।
महिला मलयुद्ध प्रतियोगिता में राजेश्वरी ने अंडर-20 के 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, जबकि अंजू गुहना ने सीनियर वर्ग के 64 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
कोचिंग टीम और फेडरेशन ने दी बधाई
हरियाणा की टीम के प्रदर्शन में कोच अनिकेत पांचाल, वीरेंद्र, संदीप कुमार सोनीपत और जसवीर दलाल जींद ने अहम भूमिका निभाई। हरियाणा की मेडिकल काउंसलिंग टीम से डॉ. पारस सहगल और वंशिका दुग्गल भी मौजूद रहे।
ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन सिकंदर कुमार और अध्यक्ष ओपी नरवाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेश सचिव जितेंद्र पांचाल ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को नेपाल के पोखरा में आयोजित होने वाली साउथ एशिया चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।



