Breaking NewsEducationGohana

सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करें: महेंद्र सिंह सांगवान 

जनता विद्या भवन बुटाना में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया सम्मानित; समाजसेवियों ने की छात्रवृत्ति व अन्य सहयोग की घोषणाएं

गोहाना, 31 अक्टूबर (अनिल जिंदल)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जनता विद्या भवन, बुटाना में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्था के गणमान्य सदस्यों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. महेंद्र सिंह सांगवान तथा चौधरी धज्जा राम के पौत्र संदीप सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था की ओर से दोनों अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह सांगवान ने संस्था के विकास में सहयोग देते हुए 21 हजार रुपये देने तथा नूरन खेड़ा की ओर संस्था का गेट बनवाने की घोषणा की। वहीं संदीप सांगवान ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को 160 से अधिक स्कूल ड्रेस उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती कमला सांगवान की स्मृति में 100 से अधिक विद्यार्थियों की फीस छात्रवृत्ति के रूप में देने की घोषणा की। समाजसेवियों की इन घोषणाओं से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

समारोह के दौरान जनता विद्या भवन के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चौधरी धज्जा राम जनता महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों, खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।

अतिथियों ने कहा कि संस्था के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी सफलता संस्था, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव कृष्ण सांगवान, कैशियर राजेंद्र कुंडू, दिलीप सांगवान, ईश्वर सिंह, कुलबीर सांगवान, डॉ. रविंद्र सांगवान, प्राचार्य मनोज सांगवान, हेडमास्टर कृष्ण सांगवान, डॉ. मनजीत सिंह सहित संस्था के सभी स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button