AdministrationBreaking NewsSonipat

लीगल लिटरेसी प्रोग्राम में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, खेवड़ा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

विद्यालय के छात्रों ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम और दो में तृतीय स्थान हासिल किया

सोनीपत, 28 अक्तूबर। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, खेवड़ा के विद्यार्थियों ने लीगल लिटरेसी प्रोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। एसएम हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सात विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और छह प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, मेहनत तथा कानूनी जागरूकता का परिचय दिया।

भाषण, काव्य पाठ, डिबेट और क्विज में हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, काव्य पाठन, डिबेट और क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पीपीटी और डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कानूनी जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना उद्देश्य

लीगल लिटरेसी प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, कानूनी ज्ञान और रचनात्मकता के माध्यम से इन उद्देश्यों को सार्थक किया।

विद्यालय के प्राचार्य नरेश चंद्र ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज में जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button