Breaking NewsCrimeGohana

मोटरसाइकिल चोरी करने की दो अलग-अलग घटनाओं मे संलिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेश कर भेजे जेल

 

गोहाना, 30 मई :- जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आशु पुत्र सुन्दर निवासी आदर्श नगर,गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है l

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 29 मई 2026 को प्रदीप पुत्र पवन निवासी गाँव सैनीपुरा जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि दिनांक 25/05/2026 को मेरे पिता पवन अपने दोस्त संजय पुत्र बुधराम निवासी दरियापुर कॉलोनी, गोहाना की मोटरसाइकिल को माँग कर ले गया था औऱ गोहाना मे किसी काम से गया था। समय तकरीबन 09:30 बजे मेरे पिता मोटरसाइकिल को बस अड्डा गोहाना के सामने गजराज हॉस्पिटल मोड़ पर साइड में रोक कर अंदर मार्केट मे काम गया था जब काम करके वापिस आया तो वहां पर मोटरसाइकिल नही मिली किसी नाम पता नामालूम व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।

थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरिक्षक अजमेर ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी आशु पुत्र सुन्दर निवासी आदर्श नगर,गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

………………………………

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दूसरी घटना:-जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ़ आशु पुत्र कृष्ण निवासी गांव भैंसवाल कलां जिला सोनीपत का रहने वाला है l

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 18 मई 2026 को उमेश पुत्र रामपाल निवासी गॉव कोहला जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि दिनांक 18/05/2026 को में मोटरसाइकिल लेकर गोहाना बस स्टैंड गया था। सुबह समय तकरीबन 8:40 बजे मैं गोहाना बस स्टैंड पहुँचा। उस समय रोहतक जाने वाली बस निकल रही थी और मुझे पेपर देने के लिए तुरंत जाना था, इसलिए मैंने मोटरसाइकिल बस स्टैंड परिसर मे खड़ी कर दी और बस से रोहतक चला गया। सुबह समय तकरीबन 11:00 बजे जब में वापस गोहाना बस स्टैंड पहुंचा तो मोटरसाइकिल वहॉ नहीं मिली। किसी नाम पता नामालूम व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।

थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही सुमित ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी आशीष उर्फ़ आशु पुत्र कृष्ण निवासी गांव भैंसवाल कलां जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button