Breaking NewsCrimeSonipatपुलिस प्रशासन

भठगांव हत्याकांड में सोनीपत पुलिस की बड़ी सफलता, वारदात के 10 घंटे के भीतर दोनों आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,

घायल अवस्था में हस्पताल में किए दाखिल

 

सोनीपत, दिनाँक 24 मई। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह IPS, ADGP के कुशल मार्गदर्शन में सोनीपत पुलिस ने गांव भठगांव में युवक की गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए BPS खानपुर (गोहाना) में भर्ती कराया गया है।

विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान ने बताया कि दिनांक 23 मई 2026 को गांव भठगांव निवासी बिट्टू पुत्र बिजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना सदर सोनीपत में भारतीय न्याय सहिंता व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-1 प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम लगातार तकनीकी व गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना मोहना क्षेत्र में दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई।

खुद को पुलिस टीम से घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया, जिसके दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

1. मोहित पुत्र रामकुवार निवासी भठगांव, जिला सोनीपत

2. प्रिंस पुत्र रामकुवार निवासी भठगांव, जिला सोनीपत

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

* दो अवैध हथियार (.315 बोर)

* एक अपाचे मोटरसाइकिल (सफेद रंग) बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान ने बताया कि CIA-1 टीम ने साहस, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए हत्या की वारदात के करीब 10 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button