AdministrationBreaking NewsEducationSonipat

बाल महोत्सव-2026 में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, नगराधीश सिमरन ने बढ़ाया उत्साह -बाल भवन, सोनीपत में जिला स्तरीय

बाल भवन, सोनीपत में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे मंच महत्वपूर्ण : सिमरन

सोनीपत, 28 अक्टूबर। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल महोत्सव-2026 के अंतर्गत बाल भवन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश सिमरन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती भी उपस्थित रहीं।

पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी : सिमरन

नगराधीश सिमरन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने, अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बच्चों को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। आवश्यकता इस बात की है कि उसे उचित अवसर और सकारात्मक वातावरण मिले। बाल महोत्सव जैसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नई चीजें सीखने और अपनी कला को बेहतर बनाने का अवसर देते हैं।

बच्चों की प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच है बाल महोत्सव

नगराधीश ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को पहचानने, उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने और उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी रुचि और कौशल के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। साथ ही, उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।

जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती बल्हारा ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य बच्चों को सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाना, उनकी प्रतिभा को उचित दिशा देना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच और सामाजिक कौशल को भी मजबूत बनाती हैं।

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button