अवैध हथियार रखने के आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार,
न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल

गोहाना, 2 जून। जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस टीम ने अवैध हथियार की घटना मे संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सन्दीप उर्फ़ लाला पुत्र बलजीत निवासी गांव चुलकाना जिला पानीपत हाल निवासी देवीलाल कॉलोनी, सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 01 जून 2026 को थाना सदर गोहाना में नियुक्त सहायक उप निरिक्षक राकेश अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतू गोहाना सोनीपत रोड़ गांव खेडी दमकन बाईपास के पास मौजूद था कि खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि सन्दीप उर्फ़ लाला पुत्र बलजीत निवासी गांव चुलकाना जिला पानीपत हाल निवासी देवीलाल कॉलोनी, सोनीपत जिसके पास अवैध हथियार है इस समय गोहाना सोनीपत रोड़ गांव खेडी दमक फ्लाई ओवर से सिकन्दरपुर माजरा मोड़ पर किसी के इन्तजार मे है, अगर तुरंत रेड की जाए तो अवैध हथियार सहित मौके पर काबू आ सकता है। जो प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची तो एक नौजवान लड़का सिकन्दरपुर माजरा मोड़ पर खडा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर नौजवान लड़का तेज तेज कदमों से आगे की तरफ भागने लगा। जिसको पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबू करके नामपता पूछा तो उसने अपनी पहचान सन्दीप उर्फ़ लाला पुत्र बलजीत निवासी गांव चुलकाना जिला पानीपत हाल निवासी देवीलाल कॉलोनी, सोनीपत के तौर पर दी। जो पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर सन्दीप उपरोक्त की नियमानुसार तलाशी अमल में लाई गई। तो उसकी पहनी हुई पैन्ट की दाहिनी डब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई और दाहिनी जेब के अन्दर से एक जिन्दा रौन्द मिला। सन्दीप उपरोक्त से बरामद अवैध पिस्तौल बारे लाइसेन्स पूछा गया तो कोई लाइसेन्स पेश ना कर सका। इस घटना का शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना सदर गोहाना में अभियोग अंकित किया गया।
थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही राजबीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी सन्दीप उर्फ़ लाला पुत्र बलजीत निवासी गांव चुलकाना जिला पानीपत हाल निवासी देवीलाल कॉलोनी, सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।



