Breaking NewsDelhiSocial

चेतना का 79वां सेमिनार ‘दीवाली: युद्ध अंधेरे से’ का आयोजन आज

 

नई दिल्ली। सनातन संस्कृति और वैचारिक जागरूकता को समर्पित संस्था ‘चेतना – सुरभि सनातन’ की द्वारा अपने 79वें सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस बार सेमिनार का विषय है ‘दीवाली: युद्ध अंधेरे से’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 01 नवंबर को वात्सल्य सेवा सदन, सेक्टर-07, रोहिणी, दिल्ली में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे होगी।

चेतना के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय कवि एवं देश के जाने-माने एंकर राजेश चेतन ने बताया कि संस्था चेतना भारतीय सनातन संस्कृति के उच्च आदर्शों के प्रसार और जन जन तक सामाजिक सरोकारों के विस्तार के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी-

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

– प्रातः 10:30 बजे – दीप प्रज्ज्वलन

– प्रातः 10:45 बजे – भजन क्लबिंग

– दोपहर 12:00 बजे – मुख्य व्याख्यान

– दोपहर 1:30 बजे – राष्ट्रगान

– दोपहर 1:35 बजे – स्नेहभोज एवं दिवाली मिलन

राजेश चेतन ने बताया कि

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुनील विश्वनाथ देवघर (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, भारतीय जनता पार्टी) और जय भगवान अग्रवाल (पूर्व विधायक, दिल्ली विधानसभा) अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित अविनाश अद्वैत द्वारा भजन क्लबिंग प्रस्तुति दी जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button