महिला की हत्या करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,
न्यायालय में पेश कर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

गोहाना, 02 जून। जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने एक महिला की हत्या की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संदीप पुत्र महावीर निवासी घडवाल हाल निवासी नई सब्जी मंडी, गोहाना जिला सोनीपत व गुलजार पुत्र मुन्ना निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया की दिनांक 25 मई 2026 को निजामुदीन पुत्र इस्लामुदीन निवासी गाँव ढुराना जिला सोनीपत हाल निवासी गढी सराय, गोहाना जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि दिनांक 24/05/2026 को मैं दूध की थैली लेने के लिए सोनीपत रोड़ पर गया था। शाम को तकरीबन 8 या 9 बजे वहां पर मुझे संदीप मिला जिसने मुझे कहा की मेरे घर पर कबाड़ लोहे का कट्टा भरा है वो कट्टा हमसे उठ नही रहा है। मेरे साथ चलकर हमारी मदद कर दो। मैं संदीप के साथ उसके घर चला गया वहा पर संदीप के मकान पर संदीप का भतीजा अबी पुत्र दीपक गाँव घडवाल, गोहाना व संदीप का एक अन्य दोस्त गुलजार निवासी U.P मुझे वहां मिले फिर उन तीनो ने मुझसे कहा कि इस लोहे से भरे कट्टे को साइड के प्लॉट मे डाल दे। जब मैं उनके कहने से उस कट्टे को उठवाने लगा तो मुझे एहसास हुआ कि उसमे लोहा नही बल्कि उसमे कोई आदमी डूस रखा था जब मैंने उनको कहा कि इसमे तो कोई आदमी डूस ऱखा है तो वो मुझसे कहने लगे इसमे हमने संदीप की घरवाली को मारकर डाल रखा है। मैंने ड़र के कारण उस कट्टे को साइड के प्लॉट की नींव मे ड़लवा दिया फिर मै तुरंत ड़र के कारण वहाँ से अपने घर चला गया। मैने घर आकर अपने परिवार वालो को सारी बात बताई तो उन्होने मुझे पुलिस को शिकायत करने का हौसला दिया तो मैंने पुलिस को सुचना दे दी। इस संबंध में थाना शहर गोहाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक दिनेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों संदीप पुत्र महावीर निवासी घडवाल हाल निवासी नई सब्जी मंडी, गोहाना जिला सोनीपत व गुलजार पुत्र मुन्ना निवासी मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायलय के आदेशानुसार चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।



