CrimeState

रोहतक में किसानो से 200 करोड़ की ठगी करने वाले व्यापारी को दबोचा

हरियाणा के रोहतक में किसानों से करीब 200 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने करीब 400-500 किसानों को अपना शिकार बनाया और करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे करीब एक साल बाद उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है।

इसके साथ STF ने आरोपी सुरेश के बेटे बसंत व रुपेश उर्फ रूप को भी पकड़ लिया है। तीनों मुख्य आरोपी थे और फरार होने की फिराक में थे। इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो इस धोखाधड़ी में शामिल थे। इन तीनों को कोर्ट में पेश करके 9 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

इंदौर, नागपुर व हैदराबद में छुपे रहे
एसटीएफ टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। सूचना के आधार पर दिल्ली रोड स्थित एक ढापे पर छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक साल तक पुलिस से बचने के लिए इंदौर, नागपुर व हैदराबाद आदि एरिया में रहे। वहीं अब वृंदावन से यहां आए थे और आगे फरार होने की चक्कर में थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

20 साल से करता था लेनदेन
पिछले एक साल से ग्रामीण अधिकारियों व नेताओं के चक्कर काट रहे थे। ताकि आरोपी व्यापारी को पकड़ा जा सके। ग्रामीणों का कहना था कि व्यापारी सुरेश पिछले करीब 20 सालों से किसानों का अनाज खरीद रहा था और पैसों का लेनदेन करता, लेकिन अचानक लोगों के पैसे हड़प करके परिवार सहित गायब हो गया। जिसके बाद पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

400-500 किसानों के रुपए ठगे
ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी ने गांव बहलंभा व आसपास के करीब 400-500 किसानों को ठगा। किसान अपनी फसल को व्यापारी के पास बेचकर जरूरत अनुसार पैसे लेते थे। उसने लोगों का विश्वास जीत रखा था। लेकिन अचानक उसने धोखा दे दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button