CrimePanipat

पानीपत की धागा कारोबारी महिला को फ़ोन पर मिल रही हैं धमकियां ; दरअसल, महिला ने अपनी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया था, लड़का बोला- बेटियों की जिंदगी खराब कर देंगे ; जहां शादी होगी वहीं नाश करेंगे

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत शहर की रहने वाली एक धागा कारोबारी महिला को 7 महीनों से लगातार फोन पर धमकियां मिल रही है। दरअसल, महिला ने अपनी बेटी का रिश्ता हटा लिया। जिससे बौखलाए लड़के ने इस वारदात को अंजाम दिलवाया है।

उसने अलग-अलग नंबरों से कॉल की और करवाई। बेटियों की जिंदगी खराब करने की धमकियां दी। बहुत प्रताड़ित होकर हिम्मत जुटाकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विचार नहीं मिले, तो रिश्ते को की मनाही
सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह धागे की कारोबारी है। वह 7 बच्चों की मां है। जिसमें 4 बेटियां और 3 बेटे हैं। उसकी एक बेटी के रिश्ते की बात करीब डेढ साल पहले से दानिस पुत्र रहीस हुसैन अंसारी निवासी कालागढ जिला रुद्र गढ़ उत्तराखंड व हाल पहाडगंज दिल्ली के साथ चल रही थी। बाद में उन्होंने दानिश के परिवार के बारे में जानकारी ली, तो उनके परिवार से विचार नहीं मिले। जिसके बाद उसने बेटी का रिश्ता दानिश के साथ करने से मना कर दिया।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आपत्तिजनक भाषा का किया प्रयोग
इसके बाद दानिश ने महिला को फोन कर कहा कि उसमें क्या कमी है, जो उससे रिश्ता करने से मना कर रहे हैं। जिस दौरान उनकी बहस भी हुई। अब करीब 6-7 महीनों से महिला के फोन पर अंजान व्यक्तियों की कॉल्स आ रही है। जिन्होंने उसे धमकी दी। कहा कि उसकी लड़कियों की जिंदगी खराब कर देंगे।

जहां पर शादी होगी, वहीं पहुंच जाएंगे। 28 अगस्त को भी कॉल्स आई। बेटियों के बारे में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। रात भर अलग-अलग नंबरों से फोन आते रहे। 27 सितंबर को भी फोन आए, जिन नंबरों से भी मां-बेटियों के बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। महिला ने शक जताया है कि ये सब दानिश करवा रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button