AdministrationBreaking NewsGohanaHealthपर्यावरण

एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार

एसडीएम ने नई सब्जी मंडी का किया निरीक्षण, दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसडीएम ने की किसानों से अपील,पराली जलाने की बजाय करें उचित प्रबंधन

गोहाना(सोनीपत), 2 नवंबर । उपमंडल अधिकारी अंकित कुमार ने नई सब्जी मंडी का निरीक्षण किया तथा दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। कोई भी दुकानदार नियमों के विरुद्ध अपना स्टॉल न लगाए, ताकि आमजन को खरीदारी करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उपमंडल में प्रदूषण न फैले। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना करने वालों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एसडीएम ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में पटाखों के भंडारण और बिक्री (ऑनलाइन बिक्री सहित) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर अनुशासनात्मक रूप से कार्रवाई की जाएगी । इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि आने वाली दीपावली और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहें तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

एसडीएम ने कहा कि पटाखों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को इससे अधिक परेशानी होती है। इसलिए सभी नागरिकों को प्रदूषण रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

एसडीएम अंकित कुमार ने किसानों से भी अपील की कि वे अपने फसल अवशेषों एवं पराली का उचित प्रबंधन करें और उन्हें आग न लगाएं, ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस दौरान मंडी के सभी दुकानदार एवं आढ़ती मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button