Breaking NewsSocialभिवानी

भिवानी परिवार मैत्री संघ के नौ गौरव अवार्डियों के नामों की घोषणा 

सम्मान समारोह 15 नवंबर को दिल्ली में

भिवानी, 4 नवंबर । समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 9 विशिष्ट व्यक्तियों को विख्यात समाजसेवी संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) की ओर से भिवानी गौरव अवार्ड देने की घोषणा की गई है।

बीपीएमएस के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और देश के जाने-माने एंकर राजेश चेतन ने बताया कि

सम्मान पाने वालों में शिक्षा, पत्रकारिता, साहित्य, खेल, सेवा, कला-संगीत, राष्ट्र सेवा और लोक प्रशासन जैसे क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं।

सम्मान के लिए इनका हुआ चयन-

1.चौ. बंसीलाल सम्मान (लोक प्रशासन एवं ग्राम विकास) – सांसद श्री एन.डी. गुप्ता, भिवानी-दिल्ली।

2 श्री राम कृष्ण गुप्ता सम्मान (शिक्षा)- डॉ. नरेश कौशिक, काइला-हिसार।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

3.बाबू बनारसी दास गुप्ता सम्मान (पत्रकारिता) – श्री बलवान शर्मा, भिवानी-नारनौल।

4.पं. माधव मिश्र सम्मान (साहित्य)- डॉ. जोगेंद्र कुमार, रतेरा-भिवानी।

5.श्री सुरजीत सिंह सम्मान (खेल) – श्री पूनम शर्मा, भिवानी-कुरुक्षेत्र।

6.श्री फकीर चंद सम्मान (सेवा)- श्री रामदेव तायल, भिवानी।

7.पं.गोपाल कृष्ण सम्मान (कला एवं संगीत)- श्री दिनेश रल्हन, चांग-दिल्ली।

8.पं. नेकी राम शर्मा सम्मान (राष्ट्र सेवा)- श्री जीतराम गुप्ता (एडवोकेट), चरखी दादरी

9.नारायणी देवी भग्गनका सम्मान (ओजस्विनी) – डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’, बड़वा-भिवानी।

राजेश चेतन ने बताया कि सभी सम्मानित विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि

सम्मान समारोह 15 नवंबर को दिल्ली में रोहिणी स्थित होटल क्राउन प्लाजा में होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button