AdministrationBreaking NewsGohanaHealth

एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल

एसडीएम अंकित कुमार ने सामान्य अस्पताल गोहाना का किया निरीक्षण, टीबी मरीजों को वितरित की गईं 155 पोषण किट

गोहाना (सोनीपत),2 नवंबर।गोहाना के एसडीएम अंकित कुमार ने सामान्य अस्पताल गोहाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से टीबी के मरीजों को कुल 155 पोषण किट वितरित की गईं। इनमें से 50 किट सामान्य अस्पताल गोहाना तथा 105 किट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुडलाना में वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा बीमारी से उबरने में सहयोग प्रदान करना है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन नियमित उपचार, पौष्टिक आहार और उचित देखभाल से इस बीमारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ पौष्टिक भोजन मिलना भी बेहद जरूरी है। ऐसे सामाजिक सहयोग से मरीजों को बीमारी से लड़ने की ताकत मिलती है और उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होता है।

एसडीएम अंकित कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक इकाइयों को भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ऐसी जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर एचआरडी प्रेम यादव, अनुराग त्रिपाठी फैक्ट्री प्रबंधक, सुरक्षा प्रमुख मेजर अजय, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय छिक्कारा, डॉ. विनोद, डॉ. ज्योति और डॉ. दिनेश सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button