CrimePanipat

पानीपत के सिविल अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म देकर महिला फरार, पुलिस तलाश में जुटी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल के सीसीटीवी के कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आरोपी महिला की धर पकड़ में जुट गई है। बच्चे का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत के सिविल अस्पताल में शौचालय में एक नवजात बच्चा मिला है। यहां पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला सिविल अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई थी लेकिन उसने प्रसूति वार्ड में न जाकर शौचालय में अंदर की कुंडी बंद कर बच्चे को जन्म दिया और बच्चे को वहीं पर फेंक कर फरार हो गई।

अस्पताल के स्टाफ ने महिला को पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन महिला भीड़ का फायदा उठाकर पीछे वाले गेट से फरार हो गई। सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6:00 बजे महिला सिविल अस्पताल में आई थी। महिला पर प्रसूती वार्ड में नहीं गई, जबकि पहले तल पर बने शौचालय में चली गई और वहां पर अंदर की कुंडी बंद कर बच्चे को जन्म दिया।

जब काफी देर तक बाथरुम नहीं खुला तो महिलाओं ने इसकी सूचना अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों को दी, सुरक्षा कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया यहां एक नवजात बच्चा रो रहा था। महिला को यहां गार्ड ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन महिला उनसे छुड़वाकर फरार हो गई। घटना की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button