CrimeHaryana

कैथल में एसीबी ने बंदूक का लाइसेंस बनवाने के लिए 50 हजार रूपये रिश्वत मांगने पर दो लोगों को रँगे हाथों किया गिरफ्तार

कैथल :- हरियाणा के कैथल में एसीबी की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद बंदूक का लाइसेंस बनवाने के लिए रिश्वत मांगने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक क्लर्क और दूसरा दलाल शामिल है। एसीबी की तरफ से यह कार्रवाई शहर निवासी वरुण की तरफ से दी गई ​शिकायत के आधार पर की गई है।

​शिकायतकर्ता वरुण ने सोमवार को एसीबी के अ​धिकारियों को यह ​शिकायत दी थी। बताया था कि पंचकूला स्थित होम मिनिस्टर डिपार्टमेंट में कार्यरत धमेंद्र उससे ऑल इंडिया शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए रिश्वत मांग रहा है। उसने लाइसेंस बनाने के लिए वर्ष 2022 दिसंबर में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया था। इसके बाद भी उसका लाइसेंस नहीं बन पा रहा था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आरोपियों ने भैणी माजरा के खेतों में बुलाया था
इस पर आरोपी धमेंद्र से बात की तो उसने खर्चा की मांग की थी। इसके बाद उसे गांव भैणी माजरा ​स्थित एक खेतों में बुलाया और दलाल संदीप को 50 हजार रुपए देने की बात कही। इसके बाद खेतों में बुलाया और 40 हजार रुपए देकर भेजा। यहां पर आरोपी क्लर्क भी आया हुआ था। इसके बाद कैथल एसीबी की टीम ने दलाल व आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार दोपहर बाद की कार्रवाई
कैथल एसीबी के इंचार्ज सूबे ​सिंह ने बताया कि शहर निवासी वरुण ने उन्हें 25 सितंबर को ही ​शिकायत दे दी थी। इसके बाद उन्होंने मंगलवार दोपहर के बाद कार्रवाई करते हुए मौके पर रिश्वत लेते हुए दलाल संदीप और क्लर्क धमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button