रिंढाना गांव में कहासुनी की रंजिश में दो परिवारों में झगड़े में युवती के भाई व मां-बाप को पीटा
गोहाना :- रिंढाना गांव में कहासुनी की रंजिश में दो परिवारों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवती के भाई व मां-बाप सहित पिटाई कर दी। इसको लेकर युवती ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शबनम ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उसकी मां सुशीला और रितु में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। उसके बाद शुक्रवार को वह अपनी दूसरी चाची के घर गई तो रितू व उसके पति ने उससे मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर उसके पिता सरवर व मां सुशीला उसे बचाने के लिए आए तो उन्होंने उनसे भी मारपीट की। इस पर पड़ोसियों ने उनका बीच बचाव करवाया। उसने आरोप लगाया कि आरोप है कि पीछे से रितु ने मायके से अपने परिजन को बुलाया और घर पर अकेले उसके भाई नितेश से भी मारपीट की। उसके बाद शबनम अपने माता-पिता के साथ सिविल अस्पताल गोहाना पहुंची। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



