CrimePanipat

पानीपत में पुलिस के SPO को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर ; परेड में शामिल होना था,बस से उतरते वक्त हुआ यह हादसा, हालत गंभीर

घायल की पहचान बलजीत के रूप में हुई है। जोकि सोनीपत जिले के गोहाना के गांव महमूदपुर का रहने वाला है।

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत शहर में गोहाना मोड़ पर सड़क हादसा हो गया। जहां एक पुलिस के SPO को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में SPO गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और एंबुलेंस, दोनों ही पहुंचे। अचेत अवस्था में SPO को तुरंत वहां से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से बाद में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहां वह उपचाराधीन है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना मोड़ पर हुआ हादसा
घायल की पहचान बलजीत के रूप में हुई है। जोकि सोनीपत जिले के गोहाना के गांव महमूदपुर का रहने वाला है। वह पानीपत पुलिस में बतौर SPO भर्ती है। रोजाना की तरह वह सोमवार सुबह भी अपने गांव से पानीपत पुलिस लाइन आ रहा था।

यहां उसने परेड में शामिल होना था। पानीपत के गोहाना मोड़ पर पहुंचने पर जब वह बस से नीचे उतरने लगा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button