CrimeHaryana

हरियाणा की इंटरनेशनल वुमन रेसलर की कथित अश्लील वीडियो वायरल ; 30 सेकेंड की इस वीडियो में वह बेहद आपत्तिजनक हालत में पुरुष पहलवान के साथ आ रही है नजर ; बृजभूषण पर लगाए थे आरोप, पुलिस बोली-आरोपी पकड़ा

जींद :- हरियाणा की इंटरनेशनल वुमन रेसलर की कथित अश्लील वीडियो वायरल हो गई है। 30 सेकेंड की इस वीडियो में वह बेहद आपत्तिजनक हालत में पुरुष पहलवान के साथ नजर आ रही है। पुरुष पहलवान उत्तर प्रदेश (UP) का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की की इस वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर सहमति है। वह इसका कोई विरोध करते नजर नहीं आती। हालांकि, पहलवान के पिता ने इसे एडिट कर बनाया गया बताया और जींद जिले में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

वहीं जींद पुलिस ने दावा किया कि वीडियो वायरल करने के आरोपी अमित उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हिसार के बरवाला का रहने वाला है। आरोपी डीएन कॉलेज हिसार में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।

सूत्रों के मुताबिक वीडियो में जिस महिला पहलवान को लेकर दावा किया जा रहा है, उसने दिल्ली जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने में हिस्सा लिया था। यही नहीं, भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष UP से भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि, बृजभूषण पर दर्ज FIR में इस महिला पहलवान के बयान नहीं हैं।

आरोपी ने कहा- फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए ऐसा किया
जींद पुलिस का दावा है कि आरोपी अमित उर्फ रावण ने पूछताछ में कबूला कि उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए ऐसा किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में कहा कि उसके पास महिला पहलवान का अश्लील वीडियो है। जिसे चाहिए, वह मुझे फॉलो कर कमेंट करे, उसे इनबॉक्स में वीडियो भेज दूंगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आरोपी के बारे में पुलिस ने क्या कहा
जींद के DSP रवि खुंडिया ने कहा कि ये वीडियो फेक है। हमने पहलवान का नाम लेकर इसे वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी इस वीडियो को शेयर करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पिता ने दर्ज कराया बयान
जींद पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी नेशनल रेसलर है। किसी व्यक्ति ने उनकी बेटी का फोटो उठाकर उसे अश्लील वीडियो पर लगा दिया। एडिट करने के बाद इस गंदे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये फोटो किसने एडिट की हैं। उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए ये सब किया गया है लेकिन किसी की उनसे क्या दुश्मनी है, इसके बारे में भी उन्हें नहीं पता। इतना जरूर है कि ये वीडियो पूरी तरह से झूठी हैं।

बृजभूषण पर ये लगाए थे आरोप
सूत्रों के मुताबिक जिस महिला पहलवान के इस वीडियो में होने का दावा किया जा रहा है, उसने जंतर-मंतर पर धरने के वक्त बृजभूषण को लेकर बड़े खुलासे किए थे। महिला पहलवान का दावा था कि बृजभूषण होटल में अपने कमरे का दरवाजा खोलकर रखते थे।

जबकि नियम है कि फेडरेशन का कोई भी सदस्य खिलाड़ियों वाले होटल में नहीं ठहर सकता है। इसके बाद भी बृजभूषण इस होटल में रुकते थे। यह महिला खिलाड़ियों को असहज करने वाली स्थिति होती थी। महिला खिलाड़ी ने कहा था कि बृजभूषण जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस फ्लोर पर रुके हुए थे, जिस पर जूनियर गर्ल भी रुकी हुई थी। साथ ही वह सामने वाले कमरे में थे, वह कमरा खुला रखते थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button