CrimePanipat

मतलौडा थाना क्षेत्र की महिला का कैथल के सिरफिरे आशिक ने पिस्तौल की नोक पर अपहरण करने की करी कोशिश ; पड़ोसियों को देख भागा, 1 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

मतलोडा :- पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला का कैथल के रहने वाले सिरफिरे आशिक ने पिस्तौल की नोक पर अपहरण करने की कोशिश की। इससे पहले वह महिला को उसके पति और बच्चे को गोली मारने की धमकी देकर उसे उठा ले जाने की बात कह चुका था।

महिला और उसके परिजनों का शोर सुनकर मौके पर स्थानीय निवासी पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर लोगों ने उसे पकड़ लिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को काबू करते हुए IPC की धारा 354ए, 452, 323 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आई लव यू बोलने पर महिला ने की थी बातचीत बंद
मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह थाना एरिया के एक गांव की रहने वाली है। वह कैथल निवासी गौतम को जानती है, जिससे उसकी कभी फोन पर बात होती थी। एक दिन गौतम ने महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है।

इसी बात पर महिला ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी थी। बात बंद होने से गौतम ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए धमकी दी थी कि या तो वह उसके साथ रह ले, नहीं तो वह उसे, उसके पति और बच्चे को जान से मार देगा। गौतम ने उसे 15 दिन का समय दिया था।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

धमकी दी कि वह फौज से भागा हुआ है, गोलियां मार देगा
15 सितंबर को गौतम का महिला के पास फोन आया। उस वक्त महिला अपने पति के साथ थी। महिला ने फोन का स्पीकर ऑन कर उससे बात की। जिस दौरान उसने पूछा कि उसके दिए हुए समय का उसने क्या विचार किया।

महिला ने मना करते हुए फोन अपने पति के हाथ में दे दिया। गौतम ने उसके पति को धमकी दी कि वह उसे मारकर महिला को उठा ले जाएगा। साथ ही कहा कि वह फौज से भाग कर आया है। उसके पास पिस्तौल में जितना भी पीतल (गोलियां) है, वह उसके अंदर उतार देगा।

सास को धक्का देकर महिला को खींचा
महिला के पति ने उसे काफी बार समझाया। इसके बाद पति फोन को लेकर दुकान पर चला गया। वह बार-बार फोन करता रहा। उसके पति ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सिरफिरे ने महिला की मां को फोन किया। कहा कि वह उसके जमाई और उसके बच्चे को मारकर उसकी बेटी को उठा लाएगा।

इसी रात करीब 10 बजे गौतम, महिला के घर पर आया। वह उसे खींचकर ले जाने लगा। महिला की सास उसे छुड़वाने लगी तो वह उसे लात मारकर वहीं गिरा गया। महिला ने अपने पति को फोन करना चाहा, तो उसने फोन छीन लिया। उसने महिला को भी पीटा।

इसी दौरान महिला का पति घर पर आ गया। गौतम उसे देखकर भागने लगा तो शोर सुनकर स्थानीय निवासी उसके पीछे लग गए। लगभग 1 किलोमीटर दूर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने रास्ते में महिला का फोन, अपना फोन और पिस्तौल कही फेंक दी थी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button