CrimeHaryana

हिसार से क्रेटा गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपियों को किया काबू ; तीसरे की तलाश जारी, ट्राई लेने के बहाने लेकर भागे थे गाड़ी ; अंबाला से बरामद

हिसार :-  हरियाणा के हिसार पुलिस की CIA टीम ने सुरेवाला चौक से क्रेटा गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गोहाना निवासी सचिन उर्फ सोनू और असंध निवासी अनिल के रूप में हुई है। आरोपियों द्वारा छीनी गई गाड़ी अंबाला से बरामद की जा चुकी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए आज अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

उप निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने उकलाना मंडी निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर मामले के दो आरोपियों सचिन उर्फ सोनू और अनिल को करनाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में उकलाना मंडी के श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक रमेश ने बताया था कि उसका मकान बंसल अस्पताल के पास है। उसके पास क्रेटा गाड़ी है। उसे बेचने के लिए कल शाम फेसबुक पर फोटो डाल रखी थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मोबाइल पर गाड़ी देखने की कॉल आई
उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई कि आपकी गाड़ी देखनी है। रात करीब साढ़े 8 बजे फिर उक्त नंबर से कॉल आई कि हम आपकी दुकान के पास आ गए हैं। हमें गाड़ी दिखा दो। मैंने नीचे आकर देखा तो वहां 3 लड़के खड़े थे।

दूर से आने की दुहाई दी
रात की वजह से मैंने गाड़ी दिखाने से मना कर दिया। हालांकि वे कहने लगे कि गाड़ी के लिए वह दूर से आए हैं। इस वजह से मैं राजी हो गया। मैंने उन्हें गाड़ी ट्राई के लिए दे दी। मैं भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गया। जब हम सुरेवाला चौक तक ट्राई लेकर वापस तहसील उकलाना मंडी के पास पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी रोक दी।

गाड़ी की चाबी खोने का बनाया बहाना
गाड़ी से तीनों नीचे उतरकर मुझे कहने लगे कि गाड़ी की चाबी कहीं गिर गई है। मैं उनकी बातों में आकर गाड़ी से नीचे उतरकर चाबी को ढूंढने लगा। इसी बीच तीनों धक्का देकर मेरी गाड़ी छीनकर भाग गए। मैं गाड़ी के पीछे भागा, लेकिन आरोपी मेरी गाड़ी को लेकर भुना की तरफ भाग गए थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button