CrimeHaryana

सोनीपत जिले के एक गांव की महिला को जींद के भंभेवा में लाकर उसके साथ किया दुष्कर्म ; 2 सगे भाइयों ने की वारदात, दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

पिल्लूखेड़ा :- हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव की महिला को जींद में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव के ही दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत जिले के एक गांव की विवाहित महिला ने बताया कि गांव के ही आशीष और अनिल, जो कि सगे भाई हैं, वह बहकाकर उसे जींद के गांव भंभेवा ले आए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर आई और घर आकर परिजनों को सारी घटना से अवगत करवाया।

बाद में महिला परिजनों के साथ पिल्लूखेड़ा थाना पहुंची और अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आशीष और अनिल के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button