CrimePanipat

पानीपत के एक ट्रांसपोर्टर के साथ दूसरे ट्रांसपोर्टर ने करी धोखाधड़ी ; गारंटी पर पीड़ित से ट्रक भाड़े पर लिया था, शंभु बॉर्डर पर सेल टैक्स विभाग ने पकड़ा ; बाद में आरोपी ट्रक को खुद छुड़वा कर ले गया।

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत शहर के एक ट्रांसपोर्टर के साथ दूसरे ट्रांसपोर्टर ने धोखाधड़ी कर ली। दरअसल, धोखाधड़ी करने वाले ट्रांसपोर्टर ने अपनी गारंटी पर पीड़ित से ट्रक भाड़े पर लिया था। जिसे शंभु बॉर्डर पर सेल टैक्स विभाग ने पकड़ लिया।

इसके बाद आरोपी उस ट्रक को खुद छुड़वा कर ले गया। अब वह वापस नहीं लौट रहा। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी ने गाड़ी वहीं छोड़ने की बात कही थी
चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक ने बताया कि वह सेक्टर 25, टांसपोर्ट नगर, पानीपत का रहने वाला है। उसने अपना एक ट्रक ट्रांसपोर्टर सुरेश पाल की गारंटी पर भाड़े के लिए एक फर्म को दी थी। जिन्होंने उसकी गाड़ी में कपड़े का सामान (हैण्डलूम क्लाथ) ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल जम्मू भेजने के लिए 19 अप्रैल को सुरेश पाल के कहने पर ड्राइवर काजीम अब्बाबिल संग रवाना किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

24 अप्रैल को गाड़ी रास्ते में खराब हो गई थी। गाड़ी शंभु बार्डर पर पहुंची तो वहां सेल टैक्स अधिकारियों ने कागजात व माल के बिल चेक किए। जिस दौरान माल के बिल पूरे न होने की वजह से गाड़ी को वहीं रोक लिया गया। ड्राइवर ने अभिषेक से बात की। अभिषेक ने सुरेश पाल से बात की। सुरेश पाल ने गाड़ी वहीं छोड़ने की बात कही।

एक मई को मालिक लेने गया, तो हुआ खुलासा
1 मई को अभिषेक शंभु बार्डर पर अपने ड्राइवर संग पहुंचा, तो वह सेल टैक्स ऑफिस अधिकारियों ने बताया कि उसकी गाड़ी 28 अप्रैल को सुरेश पाल व उसका जम्मू वाला एजेंट कृष्ण ले गया है। जब इस बारे में सुरेश पाल से बात की तो उसने कहा कि वह जुर्माना और उनके आने जाने के खर्चे करीब साढ़े 7 लाख रुपए दे दे और गाड़ी ले जाए।

अभिषेक ने कहा कि सुरेश पाल उसकी गाड़ी नहीं दे रहा है। जिससे उससे रोजाना 5 हजार के हिसाब से नुकसान हो रहा है। अगर उस गाड़ी से कोई अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार सुरेश पाल होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button