CrimeHaryana

करनाल में बाईक कारोबारी ने कर ली ख़ुदकुशी ; इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप कर फिर ब्लैकमेल करने लगी ; अपने 2 छोटे बच्चों के साथ थोड़ी देर खेला और फिर सुसाइड करने निकल गया,सुसाइड नोट छोड़ा

करनाल :- ”मैं बहुत ज्यादा परेशान होकर अपने 2 छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर जा रहा हूं। मेरी मौत का कारण किरण व संदीप होंगे। लव यू डैड, मुझे माफ कर देना, जय सीता राम…”

एक पेज के सुसाइड नोट में ये बातें लिख करनाल के बाइक कारोबारी ने सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने अपने 2 छोटे बच्चों के साथ थोड़ी देर खेला और फिर सुसाइड करने निकल गया। कारोबारी संदीप कुमार रतनगढ़ के रहने वाले थे।

सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी व उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप, फिर ब्लैकमेल करने लगी
मृतक के परिजनों के मुताबिक गांव रतनगढ़ निवासी संदीप पुत्र जय कुमार बाइक खरीदने-बेचने का काम करता था। 2 साल पहले संदीप की इंस्टाग्राम पर गांव गोहाना निवासी किरण के साथ दोस्ती हुई थी,जिसके बाद वे दोनों की जान-पहचान बढ़ गई। परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में ठीक चला,लेकिन कुछ समय बाद किरण संदीप को ब्लैकमेल करने लगी थी।

संदीप के खिलाफ थाने में दी रेप की शिकायत
जय कुमार ने बताया कि किरण संदीप से पैसे लेती रही, जब पैसे देने बंद कर दिए तो किरण ने 27 जुलाई को घरौंडा थाने में संदीप के खिलाफ रेप की शिकायत सौंप दी। 26 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच साढ़े 3 लाख रुपए में समझौता हो गया था। उसने डेढ़ और 2 लाख रुपए चैक किरण को दिया था। बताया कि किरण ने चैक लगा दिया था, इनमें से एक चैक पैसे न होने की वजह से बाउंस हो गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नाबालिग बेटी से दर्ज कराया झूठा केस
जयकुमार के मुताबिक, इसके बाद किरण ने अपनी नाबालिग बेटी से संदीप के छोटे भाई अरुण के खिलाफ 26 अगस्त को पॉक्सो एक्ट, धारा 452 व 506 के तहत केस दर्ज करा दिया। इसी मामले में दोनों पक्षों को महिला थाना पुलिस ने 11 सितंबर को थाने बुलाया था। उसके बाद दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए DSP ने रामनगर थाने बुलाया था। यहां, आरोपियों ने अपना पक्ष रखा, लेकिन जब वे अपनी बात रखने लगे तो आरोपी भड़क गए। दोनों पक्षों ने 15 सितंबर का समय लिया था।

आरोप:थाने से निकलते वक्त संदीप को धमकी दी
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए कि जब वे समय लेकर थाने से निकल रहे थे तो किरण, उसके पति संदीप, किरण के भाई संजू व उसकी मां ने संदीप को धमकी दी थी। उन्हें कहा था कि अगली बार 5 लाख रुपए का इंतजाम करके आना। इस वजह से संदीप परेशान था।

बच्चों के साथ खेला,फिर निगल ली सल्फास
जयकुमार ने बताया कि संदीप शाम 7 बजे घर पहुंचा। यहां कुछ देर तक 2 साल के बेटे जस और 5 साल की बेटी जयसिका के साथ खेला उसके बाद गाड़ी उठा करनाल शहर की तरफ निकल पड़ा। थोड़ी देर बाद किसी ने सूचना दी कि संदीप गाड़ी में बैठा सुसाइड नोट लिख रहा है, जब तक वे मौके पर पहुंचे संदीप सल्फास निगल चुका था। पहले वे शहर के प्राइवेट अस्पताल ले गए।

यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने आरोप लगाए कि संदीप ने आरोपी किरण, संदीप और किरण के भाई संजू और उसकी मां द्वारा झूठी शिकायत देकर दबाव बना पैसे ऐंठने से तंग आकर आत्महत्या की है। सदर थाना करनाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button