Crime

कार की टक्कर से पलटी ऑटो, ऑटो चालक समेत 5 अन्य यात्री हो गए घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार

 

गोहाना :- गांव सैनीपुरा के निकट तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ऑटो पलट गई और उसमें सवार गांव हसनगढ़ के युवक की मौत हो गई और चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। ऑटो चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गांव खंदराई के अमन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ऑटो चलाता है। वह सोमवार को ऑटो लेकर गांव चुलकाना धाम गया था। वापस आते समय ऑटो में अलग-अलग जगह के पांच यात्री बैठे थे। जब वे रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव सैनीपुरा के निकट सी. एन. जी. के पंप के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ऑटो पलट गई और उस समेत छह लोग घायल हो गए। कार को गांव पूठी का सुरजीत पुत्र कर्मबीर चला रहा था। कुछ घायलों को नागरिक अस्पताल गोहाना और कुछ को बी. पी. एस. राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में हसनगढ़ के साहिल की मौत हो गई। वह फेरी लगाकर सामान बेचता था। हादसे में ऑटो चालक अमन, गोहाना के विनोद, दीपक और दो अन्य लोग घायल
हो गए। अमन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button