पानीपत :- पानीपत में प्रेम प्रसंग के शक में पड़ोसियों ने परिवार पर हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से वार कर व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि उसके बेटे ने छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के माधोपुर निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत के अर्जुन नगर में किराए पर रहता है। 8 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने कमरे पर खाना खाने के लिए आया था। पड़ोसियों ने बताया कि उसे मारने के लिए सामने के मकान में रहने वाले संदीप, प्रदीप और अनूप आ रहे हैं।
तेजधार हथियारों से किया हमला
शाम को करीब 8 बजे छुट्टी होने के बाद मकान मालिक के घर अर्जुन नगर में गया। मकान मालिक का लड़के राहुल यादव भी उनके कमरे में आ गया और पड़ोसी अनूप, संदीप और प्रदीप से बातचीत करने लगा कि किराएदार से क्यों झगड़ा करते हो?। इतने में उन्होंने उसके पिता विश्वास गिरी पर चाकू, सब्जी काटने वाले दरात से हमला कर दिया।
युवक को भी मारने के लिए दौड़े
उसके पिता विश्वास गिरी को अनूप ने कई वार करके जान से मार दिया। जब वे सभी मारने के लिए दौड़े तो मकान मालिक ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद वह मौके से भाग गया और छुपकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर दी। वहीं घटनास्थल पर FSL टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।



