करनाल :-हरियाणा के करनाल में पिस्टल की नौक पर बदमाश आढ़ती से 10 लाख रुपए लूटकर ले गए। आढ़ती बैंक से 6 लाख रुपए कैश लेकर आया था, जबकि 4 लाख रुपए गाड़ी में रखे थे। वारदात सेक्टर-4 के नजदीक नेशनल हाईवे पर घटी। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और CIA की टीम ने आढ़ती से बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आढ़ती बलजीत ने बताया कि वह पौने 2 बजे पैसे निकलवा बैंक से आए थे। पीछे से बाइक पर बदमाश आए और रास्ता रोक 10 लाख से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बदमाशों ने उसके ऊपर पिस्तौल तान दी थी।

CCTV कैमरे खंगालेगी पुलिस
पुलिस बैंक परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालेगी, ताकि पता चल सके कि बदमाश बैंक से ही रेकी तो नहीं कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



