CrimePanipat

पानीपत में रेप पीड़िता से निकाह करने के बाद शोहर ने उसे छोड़ दिया ; शोहर ने बिना तलाक दिए रचा ली दूसरी शादी ; बोला दुष्कर्म का केस रद्द हो, इसलिए किया था विवाह

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत में एक रेप पीड़िता से निकाह करने के बाद उसके शोहर ने उसे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, शोहर ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी भी रचा ली। दरअसल, आरोपी पर पहली पत्नी ने रेप केस दर्ज करवाया था। जिससे बचने के लिए आरोपी से उससे शादी की।

अब केस रद्द होने के बाद आरोपी ने दूसरी शादी करते हुए पहली को छोड़ दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

किराए के कमरे पर अकेला छोड़ गया
किला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है। उसका निकाह नौशाद के साथ करीब 2 साल पहले हुआ था। निकाह के बाद आरोपी पति उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। वह अकसर कहता था कि उसने निकाह सिर्फ रेप केस से बचने के लिए किया है।

इतना ही नहीं, वह कई दिनों के लिए उसे अकेला छोड़कर चला जाता था। इन दिनों में उसने हीना नाम की महिला से दूसरा निकाह भी कर लिया। दोनों एक साथ रहने लगे। जब पीड़िता ने पति से निकाह के बारे में पूछा तो उसने उससे मारपीट की।

जान से मारने की धमकी दी
उसे किराए के मकान पर छोड़कर अपने घर चला गया था। धमकी भी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button