CrimePanipat

इसराना पलड़ी रोड पर भट्ठे के पास शराब ठेकेदारों द्वारा करियाना की दुकान पर बैठे होमगार्ड पर हमला, 15 से 20 आरोपीयों ने दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी को भी किया क्षतिग्रस्त ; भाग रहे बदमाशों की क्रेटा गाड़ी पलटी

इसराना :- इसराना पलड़ी रोड पर भट्ठे के पास शराब ठेकेदारों द्वारा करियाना की दुकान पर बैठे होमगार्ड पर हमला कर नगदी लूटने का आरोप है। वहीं तीन कार में बैठकर आए 15 से 20 आरोपी दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर गए। बचाव करने भट्ठे से लेबर आई तो हमलावरों की क्रेटा पलट गई। तीनों गाड़ी व बाइक छोड़कर आसपास के खेतों में घुस गए। बाइक व एक गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगा हुआ है िजससे हमले पर सवाल उठ रहे हैं। सचिन वासी पलड़ी ने बताया कि उनके पिता पलड़ी रोड पर किसान भट्ठे के पास करियाने की दुकान चलाते हैं। वह घर खाना खाने आए हुए थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उसका छोटा भाई होमगार्ड प्रवीन दुकान पर बैठा था। आरोपियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया और गल्ले में रखी नकदी लूट ली। मारपीट की आवाज सुन भट्ठे की लेबर व ग्रामीण दुकान की तरफ दौड़े। आरोपी भागने लगे तो एक कार वहीं पलट गई। आरोपी अपनी तीन कार व एक बाइक छोड़ कर फरार हो गए। एक कार व बाइक पर पुलिस का लोगो लगा हुआ है। घायल होमगार्ड जवान का पानीपत के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसराना थाना प्रभारी एसएचओ बलराज ने बताया िक घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक यह शराब की अवैध बिक्री से  जुड़ा मामला हो सकता है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button