गोहाना :- हरियाणा के पानीपत शहर में जाटल रोड स्थित एक दुकानदार को नशा कर रहे युवकों को टोकना भारी पड़ गया। नाई की दुकान में नशा कर रहे युवकों को टोका तो आवेश में आकर युवकों ने दुकानदार पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इतना ही नहीं, हमले के दौरान दुकानदार के साढ़े 43 हजार रुपए की नकदी भी गुम हो गई। आरोपियों ने दुकानदार को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
पहले भी रोका-टोका था, नहीं माने युवक
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में दरियाव सिंह ने बताया कि वह सौंधापुर का रहने वाला है। जाटल रोड पर उसकी दुकान है। 26 अगस्त की शाम 7 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसकी दुकान के सामने अजय निवासी कश्यप कॉलोनी की नाई की दुकान है। उसकी दुकान पर कई युवक बीड़ी-सिगरेट का नशा करते हैं।
जिन्हें ऐसा करने से एक-दो बार रोका गया था। 28 अगस्त को वह अपनी दुकान के सामने बेंच पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अजय समेत अन्य करीब 10 युवकों ने उस पर एकमत होकर जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला किया।
हमले के दौरान युवकों ने उसकी कमर, बाजू और सिर को निशाना बनाया। इसके अलावा लात-घूंसों से उसको पीटा गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दरियाव का कहना है कि हमले के दौरान उसकी जेब में रखे साढ़े 43 हजार की नकदी भी कई गिर गई।



