CrimePanipat

पानीपत से दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार : करनाल से मायके आयी थी ; वापस जाने के बहाने गहने और कैश लेकर फरार

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत शहर के किला थाना क्षेत्र से दो बच्चों की मां को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। महिला अपनी ससुराल करनाल से मायका पानीपत परिजनों से मिलने आई थी। इसके बाद वह वापस ससुराल के लिए निकली तो प्रेमी उसे ले गया।

महिला अपने साथ सोने के आभूषण, 50 हजार कैश समेत मोबाइल फोन भी ले गई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रेमी पर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है।

बेटे ने फोन किया, तो हुआ खुलासा
किला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह कुटानी रोड का रहने वाला है। उसकी दो बहने हैं। जिनमें बड़ी बहन कोमल (काल्पनिक नाम) है। जोकि करनाल में शादीशुदा है। वह दो बच्चों की मां है। 24 अगस्त को कोमल मिलने के लिए मायका आई थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वह 25 अगस्त को अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। शाम करीब 6 बजे कोमल के बेटे का फोन आया। जिसने पूछा कि क्या उसकी मां अभी वहीं पर है, वह आई नहीं है। जिस पर बताया गया कि वह दिन के करीब 11 बजे घर से ससुराल जाने के लिए निकल गई थी।

प्रेमी के परिजन भी शामिल
इसके बाद महिला की तलाश शुरू की गई। जांच-पड़ताल के दौरान सामने आया कि महिला को डाबर कॉलोनी निवासी तेजपाल बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। क्योंकि तेजपाल पहले ही महिला को जानता था। दोनों की बातचीत होती थी। महिला घर से सोने की चेन, 2 अंगूठियां, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन समेत 50 हजार कैश भी ले गई है। इस पूरे प्रकरण में तेजपाल की बहू मधु और एक रिश्तेदार शामिल है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button