CrimePanipat

पानीपत में दो महिलाओं समेत 3 के खाते से शातिरों ने 5.25 लाख रुपए निकाले

पानीपत :- शातिर आए दिन लोगों के खातों से अलग-अलग तरीके से पैसे निकाल रहे हैं। दो महिलाओं समेत 3 के खाते से शातिरों ने 5.25 लाख रुपए निकाल लिए। ईदगाह कॉलोनी की सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मॉडल टाउन शाखा में खाता है। उनके खाते में करीब 4 लाख रुपए थे। वो पैसे निकालने गईं तो मैनेजर ने बताया कि खाते में सिर्फ 187 रुपए हैं।

इसी तरह सरकारी शिक्षक सेक्टर 13-17 निवासी जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें दो लाख रुपए कुरुक्षेत्र के अरुण मल्होत्रा को देने थे। 23 नवंबर को गूगल पे के माध्यम से 50 हजार और 12 दिसंबर को 40 हजार रुपए भेजे थे। बाद में जोगिंद्र ने अरुण को 10 हजार कैश और 1 लाख का चेक दिया। हालांकि बाद में अन्य माध्यम से भुगतान होने पर अरुण ने वो चेक फाड़ कर उसकी फोटो वॉट्सएप पर भेज दी थी। अब 5 अगस्त को खाते से 1 लाख रुपए चेक द्वारा निकलने का मैसेज मिला। बैंक से पता चला कि किसी गुरमीत सिंह ने पहले उसके खाते में 11 हजार रुपए डाले और बाद में 1 लाख रुपए पूरे होने पर चेक के माध्यम से रुपए निकाल लिए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दीवाना गांव के टीचर धर्मबीर की पत्नी गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 21 अगस्त को संजय चौक के पास एटीएम से पैसे निकलवाने गईं थी। पैसे नहीं निकले। एटीएम बूथ के बाहर खड़े युवक ने पैसे निकलवाने में मदद करने की बात कही व एटीएम कार्ड ले लिया और युवक एटीएम कार्ड लेकर चला गया। कुछ समय बाद खाते से 25 हजार निकलने का मैसेज आया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button