CrimePanipat

पानीपत में चलती बस में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला ; विरोध करने पर थप्पड़ मारे, हंगामे के बाद सवारियाँ नीचे उतरी आरोपी युवक भी भागा

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत शहर में सिटी थाना के सामने दिनदहाड़े चलती बस में एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। महिला ने अपने बचाव में छेड़छाड़ करने वाले उक्त कथित आरोपी को थप्पड़ भी जड़ दिए। आरोपी ने भी महिला को थप्पड़ मारे।

इसके बाद एकाएक बस में सवार करीब 55 सवारियां नीचे उतर गई। युवक भी नीचे उतरा और वहां से भाग निकला। ड्राइवर-कंडक्टर ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाने में जुट गई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बच्चों का इलाज करवाने अस्पताल जा रही थी
महिला ने बताया कि वह सोनीपत के ककरोई रोड की रहने वाली है। बुधवार को वह अपने 2 बच्चों को साथ लेकर सामान्य अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जा रही थी। चलती सिटी सर्विस बस में साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने उसके साथ बदतमीजी की। विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया।

आरोप है कि युवक ने महिला के मुंह पर कई तमाचे मारे और उसका गला दबा दिया। साथ बैठी सवारियों ने उसे छुड़ाया। तभी वह भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना बारे कोई शिकायत नहीं मिली है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button