CrimePanipat

पानीपत में हिसार STF ने बिहार के मादक तस्कर को 1 किलो 30 ग्राम अफीम समेत किया गिरफ्तार ; पैरो में टेप से चिपकाई थी अफीम की थैली, चंडीगढ़ सपलाई करने जा रहा था

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत जिले में एक बार फिर दूसरे जिले की STF टीम ने मादक पदार्थ तस्कर पर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार हिसार STF ने बिहार के मादक तस्कर को पकड़ा है। जिसके पास से 1 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद हुई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख रुपए से अधिक है। टीम ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए केस दर्ज करवाया है।

पुलिस को देख तेज कदमों से चलने लगा
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में STF हिसार में तैनात SI रवि ने बताया कि वे नशा तस्करी की सूचना पर पानीपत के NH-44 नजदीक राधास्वामी सत्संग भवन पर मौजूद थे। सूचना थी कि कमलेश चौधरी निवासी जमुअरा कलां जिला गया, बिहार मादक पदार्थ लिए हुए खड़ा है।

सूचना मिलने पर टोल प्लाजा के पास टीम पहुंची। जहां मुखबिर ने इशारा कर तस्कर के बारे में बताया। उक्त तस्कर के करीब जब पुलिस टीम पहुंची, तो वह वहां से मुड़कर दूसरी ओर तेज कदमों से चलने लगा। इसी दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वॉट्सऐप कॉल पर हुई थी डील
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान वहीं बताई, जो मुखबिर ने टीम को बताया था। इसके बाद मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार ETO सेल्स टैक्स को फोन कर मौके पर बुलाया। जिनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। जिस दौरान उसके कपड़ों से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

इसके बाद उसकी जींस ऊपर कर चेक किया तो उसके पैरों पर घुटनों से नीचे खाकी टेप चिपकाई हुई थी। टेप उतारी तो उसके नीचे एक-एक सफेद पारदर्शी पॉलीथिन बरामद हुई। जिसमें अफीम थी। अफीम का कुल वजन 1 किलो 30 ग्राम मिला।

एक किलो में 30 हजार मुनाफा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह अफीम 90 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से लेकर आया है। इसे वह 1 लाख 20 हजार रुपए किलो के हिसाब से शिव कुमार निवासी बलटाना चंडीगढ़ को बेचने निकला था। शिव कुमार ने उसके बेटे रोशन के बैंक खाते में करीब 10 दिन पहले एक लाख रुपए भेजे थे। दोनों के बीच वॉट्सऐप कॉल पर बात हुई थी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button