CrimeHaryana

निसिंग में शराब के नशे में धुत 2 दोस्तों ने ट्रक के नीचे सो रहे अपने दोस्त को गाड़ी से कुचला ; तीनों युवक सोनीपत के फरमान गांव के रहने वाले है।

निसिंग :- करनाल में हरियाणा के निसिंग राइस मिल के बाहर शराब नशे में धुत 2 दोस्तों ने ट्रक के नीचे सो रहे अपने दोस्त को गाड़ी से कुचल दिया। तीनों युवक सोनीपत के फरमान गांव के रहने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में भिजवा दिया। वहीं अन्य दोनों दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

निसिंग थाना के SHO जंगशेर सिंह ने बताया कि निसिंग में स्थित हरि राइस मिल सोनीपत के गांव फरमान के 3 युवक अपनी गाड़ी में चावल को लोड़ करने के लिए आए हुए थे। पिछले तीन दिन से उनकी गाड़ी लोड नहीं हुई। जिसके चलते वह मिल के बाहर ही दो दिन से लगातार शराब पी रहे थे। आज सुबह भी उठने के बाद उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी।

शराब पीने के बाद ट्रक नीचे सो गया था राजेन्द्र
SHO ने बताया कि पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि सुबह उठते ही मृतक राजेन्द्र व उसके दोनों दोस्तों ने शराब पीनी शुरू कर दी। जिसके बाद राजेन्द्र शराब के नशे में ट्रक के नीचे सो गया और उसके दोस्त गाड़ी में सो गए। कुछ देर बाद उसके दोस्तों के पास गाड़ी लोड करने के लिए फोन आया। जिसके बाद वह ट्रक के नीचे देखे बिना ही आगे पीछे करने लगे। उन्हें ट्रक के नीचे सो रहे राजेंद्र का पता नहीं चला और वह गाड़ी से कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कुचलने का भी पता नहीं चला, दोस्त को कुचलकर सो गए
इस घटना के बाद दोनों दोस्त ट्रक लेकर आगे चले गए। फिर उसे खड़ा कर वह सो गए। उन्हें ये होश नहीं रहा कि उनका तीसरा दोस्त कहां है। इसके बाद मिल में मजदूरों का आना शुरू हो गया। उन्होंने राजेंद्र का शव बुरी तरह से कुचली हालत में देखा। जिसके बाद इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। तब जांच में पता चला कि दोस्तों ने ही युवक को कुचल दिया।

पुलिस ने हिरासत में लिए, नाम बताने की हालत में नहीं
SHO जंगशेर ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि अभी उन्होंने इतनी ज्यादा शराब पी रखी है कि नाम बताने तक की हालत में नहीं हैं। मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button