CrimePanipat

समालखा में दो सहेलियों को दो दोस्त ले गए भगा कर ; दोनों स्कूल के बाद एक साथ जाती थी कम्प्यूटर सेंटर ; घर से गायब हुई, तलाश से खुला राज

समालखा :- हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के एक गांव की रहने वाली दो सहेलियों को समालखा के ही दूसरे गांव के रहने वाले दो दोस्त भगा कर ले गए। दोनों को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर साथ ले जाया गया है। दोनों छात्राएं स्कूल के बाद कम्प्यूटर सीखने जाती थी।

इसी रास्ते में उक्त आरोपी युवकों से जान पहचान हो गई। जिसके बाद वे दोनों को घर से भगा ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

घर से लापता हुई दोनों सहेलियां
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह गढी छाज्जू गांव का रहने वाला है। वह एक कंपनी में जॉब करता है। वह दो बच्चों का पिता है। जिसमें बड़ी बेटी 20 वर्षीय है, जोकि 12वीं कक्षा की छात्रा है। छोटा बेटा 16 वर्षीय है। उसने बताया कि उसकी बेटी स्कूल के बाद एक कोचिंग सेंटर पर कंम्यूटर सीखने जाती है।

16 अगस्त को उसकी बेटी व पड़ोस की 19 वर्षीय लड़की सुबह 10 बजे से बिना घर पर किसी को बताए संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं चली गई। जब उसने तलाश की तो पता लगा कि उसकी बेटी को हिमांशु निवासी गांव करहंस व पड़ोस की लड़की को निखिल निवासी गांव करहंस शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button