CrimePanipat

पानीपत में सोनीपत के वकील से मारपीट करके लूटपाट ; वकील दोस्त से मिलने आ रहा था ; फ्रेश होने के लिए रुका, 3 बदमाशों ने मारपीट कर छीना कैश व मोबाइल

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत शहर में बिंझौल नहर के किनारे कच्चे रास्ते पर सोनीपत के एक वकील से मारपीट करके छीना-झपटी की गई है। वकील दोस्त से मिलने आ रहा था।

रास्ते में वह फ्रेश होने के लिए रुका था। इसी दौरान स्कूटी सवार 3 युवक आए। उन्होंने वकील से मारपीट करते हुए कैश व दस्तावेजों से भरा पर्स और उसका आईफोन लूट लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बिंझौल गांव में दोस्त से मिलने आ रहा था
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में सुशील ने बताया कि वह गांव पट्‌टीब्राहम्ण का स्थाई निवासी है। वह पेशे से वकील है और सोनीपत कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। 7 अगस्त की शाम करीब 4 बजे वह पानीपत के बिंझौल गांव निवासी रामफल से मिलने के लिए आ रहा था। वह अपनी बाइक पर था।

बिंझौल नहर के कच्चे रास्ते पर पहुंचा तो वह फ्रेश होने के लिए रुक गया। इसी दौरान स्कूटी सवार 3 युवक आए। उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए मारपीट की। उन्होंने 48 हजार रुपए से भरा उसका पर्स, उसका ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक की RC, उसका वकालत का कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड समेत आईफोन छीन लिया और फरार हो गए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button