CrimeNCR

सोनीपत में पुत्र वधु ने तोड़ दी सास की ऊँगली ; मारपीट कर अपने बच्चों व सामान लेकर मायके वालों के साथ चली गई, FIR दर्ज

हरियाणा के सोनीपत में पुत्र वधु ने सास से मारपीट कर अपने दोनों बच्चों व सामान लेकर मायके वालों के साथ चली गई। पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। सास की शिकायत पर पुलिस ने बहू के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बहालगढ़ निवासी कृष्णा ने थाना बहालगढ़ में दी शिकायत में कहा कि वह IIT में कर्मचारी है। उसका पति नरेश एक्सीडेंट के बाद हाथ पैर व अपाहिज (दिव्यांग) हो चुका है। उनके पास एक लडका दीपक है। उन्होंने बेटे की शादी करीब 10 साल पहले नांगल खुर्द गांव की रितु के साथ की थी। शादी क बाद से ही दीपक व रितु में काफी मनमुटाव चला आ रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दीप व रितु एक लड़के चिराग (9) और लड़की दिवांसी (1) के माता पिता हैं। फिलहाल वे गांव सावरपुर में करीब 5 वर्ष से किराए के मकान पर रहते हैं। जबकि उसका लड़का व पुत्र वधू अपने बच्चों के साथ बहालगढ में रह रहे हैं। कल उसे फोन कर बेटे ने बताया कि रितु अपनी मां शीला व अन्य 6-7 नौजवान लड़कों के साथ आए हुए हैं। वे घर से सारा सामान लेकर जा रहे हैं।

कृष्णा ने बताया कि वह सूचना पाकर बेटे के घर पर गई। वहां जाते ही रितु ने उसके हाथ की उंगली मे उंगली डाल कर मरोड दी। इससे एक उंगली टूट गई। इसके बाद रितु की मां शीला व उसके साथ आए लड़कों ने उसके साथ गाली गलौज व धक्का मुक्की की। उनको आसपास के लोगों ने छुड़वा दिया।

महिला ने बताया कि इसके बाद वे उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके दोनों पोता व पोती को लेकर चले गए। बेटे दीपक ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने रितु के खिलाफ मारपीट व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button