CrimeNCR

पानीपत के इसराना गांव से महिला अपने पति के फुफेरे भाई के साथ फरार ; सोने-चांदी के गहने, कैश, दस्तावेज और कपड़े ले गई, 3 साल का बेटा छोड़ गई

हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना गांव से एक महिला अपने पति के फुफेरे भाई के साथ फरार हो गई। महिला घर से सोने-चांदी के गहने, कैश, दस्तावेज और कपड़े भी ले गई।

वह घर पर अपने पति और 3 साल के बच्चे को सोता छोड़कर फरार हुई है। पति जब शौच के लिए उठा तो उसे पत्नी गायब मिली। कमरे की अलमारी खुली हुई थी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घर आता-जाता था देवर
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह इसराना का रहने वाला है। उसकी शादी करीब 4 साल पहले सोनीपत के गांव कुराड़ निवासी नीलम के साथ हुई थी। उनका 3 साल का बेटा शिवांश भी है। उसकी बुआ का लड़का प्रवीन है, जिसका उनके घर आना-जाना था, जिसने उसकी पत्नी नीलम को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया हुआ था। उन्हें कई बार समझाने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों नहीं माने।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

3 घंटे में गायब हुई महिला
30 जुलाई को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सोया था। रात करीब 11:30 बजे शौच के लिए उठा तो देखा कि उसकी पत्नी वहीं सो रही थी। अलसुबह 4 बजे वह फिर उठा तो पत्नी गायब थी। उसने सोचा कि वह शौचालय गई होगी। करीब एक घंटे तक पत्नी वापस नहीं लौटी। उसने वॉशरूम देखा तो वह वहां भी नहीं थी।

कमरे की लाइट ऑन की तो देखा कि अलमारी खुली है। अलमारी में रखी 5-5 ग्राम वजनी 2 सोने की अंगूठियां, 2 तोला वजनी सोने की चेन, 25 हजार कैश, 3-4 जोड़ी कपड़े, दस्तावेज, 5 तोला वजनी पाजेब, चांदी की अंगूठी गायब थी। पति ने शक जाहिर किया कि उसकी पत्नी और फुफेरे भाई ने मिलकर भागे हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button