CrimeNCR

पानीपत में पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने करी आत्महत्या ; दो बच्चों की 45 वर्षीय माँ शादी का बना रही थी दबाव,तंग आकर लगाया फन्दा

हरियाणा के पानीपत में पेड़ पर फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शव को फंदा पर लटका देख साथी ड्राइवरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया।

मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। रविवार को परिजनों के बयानों के आधार पर एक महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

5 साल से रहता था पानीपत
सुनील यादव ने बताया कि वह UP के जिला फिरोजाबाद के गांव टीकामई का प्रधान है। उसके ही गांव का प्रवीन कुमार (25) पिछले करीब 5 साल से पानीपत में रहता था। वह यहां राख से भरे हुए ट्रक चलाता था। उसकी शादी के 2 माह बाद ही पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

उसने बताया कि पिछले करीब 3 साल से गांव की रहने वाली मनोरमा देवी (45) से उसकी बातचीत थी। मनोरमा पिछले 2 माह से उसे खूब प्रताड़ित कर रही थी। वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी। शादी न करने पर किसी केस में फंसाने की धमकी देती थी।

मरने से पहले चचेरे भाई को बताई थी सारी बात
कई बार महिला को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। बीते 3 दिन से मनोरमा ने प्रवीन को हर मिनट बाद कॉल की और शादी का दबाव बनाया। शनिवार को मनोरमा ने कहा कि उसके पास आज आखिरी दिन है, अगर शादी नहीं की तो वह पुलिस को शिकायत दे देगी। प्रताड़ित होकर प्रवीन ने अपने चचेरे भाई को फोन किया और आपबीती बताई। इसके 20 मिनट बाद ही वह फंदे पर लटका मिला।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button