CrimeState

रोहतक से 3 महिलाओं और 2 बहनों सहित 7 लापता ; लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला कैश व गहने लेकर अपने 2 बच्चों सहित फरार ; नवविवाहिता गायब

हरियाणा के रोहतक में 3 महिलाओं और 2 बहनों सहित 7 लापता हो गए हैं। लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला कैश व गहने लेकर अपने 2 बच्चों सहित भाग गई। वहीं मायके जाने के लिए बस स्टैंड पर छोड़ी 7 माह की विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। इधर, एक नाबालिग सहित दो बहने घर से गायब हो गई। शहर की एक कॉलोनी से महिला 7 साल के बेटे को लेकर लापता हो गई। जिनकी शिकायत पुलिस को दी गई हैं।

पहला मामला: 2 बहनें लापता
गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 18 वर्षीय लड़की 11 जुलाई को घर से लापता हो गई। वहीं उसकी बहन की करीब 15 वर्षीय बेटी भी साथ ही बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसका पता लगने के बाद आसपास व रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

दूसरा मामला: बेटे संग महिला लापता
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को उसकी पत्नी अपने करीब 7 वर्षीय बेटे के साथ घर से लापता हो गई। जब परिवार वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस को शिकायत देकर पत्नी व बेटे को बरामद करने की गुहार लगाई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

तीसरा मामला: 7 माह पहले हुई शादी, अब विवाहिता लापता
सोनीपत के गोहाना निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 19 वर्षीय बेटी की शादी करीब 7 माह पहले झज्जर के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। अब उसकी बेटी को मायके आना था, इसलिए उसका ससुर 7 जुलाई को रोहतक के नया बस स्टैंड पर छोड़कर आया था। लेकिन उसकी बेटी ना तो मायके आई और ना ही ससुराल गई।

चौथा मामला: पैसे व गहने लेकर लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर बच्चे संग फरार
गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवरी करता है। उसके साथ उत्तराखंड के नैनिताल निवासी करीब 32 वर्षीय महिला 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में उनके गांव ही रह रही थी। उनको दो साल का एक बेटा भी थी, लेकिन अब उसकी लिव इन रिलेशनशिप की पार्टनर 2 वर्षीय बेटे के साथ घर से 25 हजार रुपए व सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button