हिसार में महिला के साथ लस्सी देने वाले व्यक्ति ने रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद व्यक्ति ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भिवानी की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिसार में श्मशान घाट के पास किराए के मकान में रहती है। वह गांव खरकड़ी निवासी सुरेंद्र से लस्सी लेती थी। इस दौरान उसकी उससे बातचीत शुरू हो गई। परिवार के बारे में पूछने पर उसने सुरेंद्र को बताया कि उसके एक बेटा है, जबकि उसके पति को 20 साल की सजा हो रखी है।
जिस पर सुरेंद्र ने कहा कि मैं यहां सबको जानता हूं, कोई काम हो तो उसे बता देना। 1 जुलाई 2023 को सुरेंद्र उसके घर आया और कहा कि वह उसका पूरा ख्याल रखेगा। उसने इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। सुरेंद्र उसे कहने लगा कि उसे यहां से रूम बदलना होगा, उसे यहां सब जानते हैं।
फोन नंबर किया ब्लॉक
इसके बाद सुरेंद्र ने उसे कहीं और कमरा दिखाया और कहा कि यह मेरे घर के पास है और ठीक किराए में मिल जाए तो ले लो। बाकी बाद में कॉल करता हूं। महिला ने बताया कि इसके बाद सुरेंद्र की कॉल नहीं आई। बाद में उसे पता चला की उसने नंबर ब्लॉक कर दिया। अब उसका नंबर 10 दिनों से बंद आ रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने उसे झांसे में रखकर संबंध बनाए हैं।