CrimeNCR

पलवल में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास ; विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के कपड़े फाडे ; खेत से पशुओं का चारा लेने जा रही थी

पंजाब के पलवल में पशुओं का चारा लेने जा रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध जताने पर आरोपियों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए उसके चचेरे भाई के खिलाफ छेड़छाड़ की झूठी शिकायत भी पुलिस को दिलवा दी।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

काफी दिनों से छेड़छाड़ करते आ रहे थे आरोपी
महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार, हथीन थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि गांव के साबिर व शोएब उसकी बेटी के साथ पिछले काफी दिनों से छेड़छाड़ करते आ रहे थे, लेकिन लोक-लिहाज के डर से उसकी बेटी चुप रही। 7 जुलाई को जब उसकी बेटी खेतों से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई तो दोनों आरोपी भाई वहां पहुंच गए और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

कार्रवाई के डर से भतीजे के खिलाफ दी झूठी शिकायत
उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे जमीन पर गिराकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। लेकिन इसी दौरान उसकी बेटी ने जोर-जोर से शोर मचा दिया। उसकी बेटी के शोर मचाने पर कोई आ न जाए, इसके भय से दोनों भाई जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के डर से 8 जुलाई को भतीजे के खिलाफ महिला थाना में छेड़छाड़ की झूठी शिकायत दे दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button