सोनीपत | शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे व पुत्रवधू पर मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप लगाया। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर 27 थाना में दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। सेक्टर-27 थाने के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास बेटा-बेटी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। उनके पति का कई साल पहले निधन हो गया था। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके मायके पक्ष से उन्हें घर मिला हुआ है।
उनका भाई नहीं होने के चलते मां ने घर की वसीयत करके उनको दिया था। वह घर में बेटे और बहू के साथ रहती है। करीब एक साल से उनका बेटा और बहू उन्हें तंग कर रहे थे। उन्होंने कुछ दिनों पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया। वह अब अपनी बेटी संग रह रही है। पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर दी है।



