हरियाणा के यमुनानगर के विजय कॉलोनी में देर रात 5 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने पर लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक को इलाज के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यमुनानगर की विजय कॉलोनी में बिहार का परिवार किराए के मकान में रहता है। मां-बांप के साथ पांच साल की बच्ची भी है। महिला रविवार देर शाम को अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ दवा की दुकान पर दवाई लेने जा रही थी। इसी बीच उसकी बेटी अचानक से गायब हो गई। उसने बेटी की तलाश की तो मेडिकल स्टोर से कुछ दूर एक युवक उसकी बेटी को गोद में बैठा कर लड़की के साथ गलत कार्य करने की कोशिश कर रहा है।
महिला ने इस पर शोर मचाया। साथ ही उसने लड़की को युवक के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने उस पर हमला कर दिया। उसने सहायता के लिए लोगों से मदद मांगी तो लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। लड़की काे मुक्त कराया और युवक की जमकर पिटाई की। साथ ही लोगों द्वारा डायल 112 पर फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दी।
लोगों की पिटाई से युवक वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक का नाम दिलीप गुप्ता बताया गया है, जो कि गांव हातोपुर दुरनदा बिहार का रहने वाला है। वह यमुनानगर के गांव दूधला में दूध की डेयरी में काम करता है।
यमुनानगर शहर थाना एसएचओ पृथ्वी सिंह कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।