सोनीपत | शहर के मामा भांजा चौक के पास से ऑटो चालक का ईको वैन सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। ईको वैन सवार युवकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने ऑटो चालक को बड़वासनी के पास ले जाकर पीटा । इसके बाद में सब्जी मंडी के पास फेंक कर भाग गए। अमित कुमार सुदामा नगर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह ऑटो चालक है।
वह रात को 11 बजे अपने दोस्त के साथ उसकी बाइक पर मामा-भांजा चौक पर गए थे। वहां से उनको अपना ऑटो लेकर आने के लिए बहालगढ़ जाना था। इसी दौरान वहां पर ईको वैन सवार गोहाना बाईपास सोनीपत के रहने वाले दो भाई व दो अन्य पहुंच गए। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। उसका दोस्त वहां से बचकर भाग गया। जिस पर वह उसे ईको वैन में डालकर सेक्टर-15 क्षेत्र के घर में ले गए। वहां पर उसके दोस्त की पत्नी मिली। महिला ने वहां पर उसके साथ मारपीट की। वह उसे बड़वासनी में नहर के पास ले गए। वहां पर ले जाकर बुरी तरह पीटा गया। इसके पैरों पर कई बार वार किए गए। महिला ने उसके सिर पर भी वार किया। घायल अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर महिला समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हे



