CrimeNCR

सोनीपत में एक विवाहिता अपनी 2 साल की बच्ची सहित फुर्र ; ससुर ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि पुत्र वधु अपनी मर्जी से झज्जर के एक युवक के साथ गई हे

हरियाणा के सोनीपत में एक विवाहिता अपने पति को छोड़ कर फुर्र हो गई। वह 2 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गई। कई दिन तक जब बहू का कोई सुराग नहीं लगा तो उसके ससुर ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि पुत्र वधु अपनी मर्जी से झज्जर के एक गांव के व्यक्ति के साथ चली गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सोनीपत में गोहाना बाइपास रोड पर इंडियन कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पास 2 बच्चे हैं और दोनों शादी शुदा हैं। उसके बेटे दीपक की शादी 10 फरवरी 20 को गांव कुमासपुर सोनीपत में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके यहां एक पोती ने जन्म लिया। परिवार ,खुशी पूर्वक रह रहा था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

व्यक्ति ने बताया कि अब 3 जुलाई को करीब साढे 3 बजे दिन में उसकी पुत्र वधु अपनी मर्जी से झज्जर के गांव आच्छेज निवासी शिव कुमार के साथ चली गई है या लापता है। वह उसकी 2 साल की पोती को भी अपने साथ ले गई। परिवार ने दोनों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन मां बेटी का कहीं भी सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने और उसकी पुत्र वधु का पता लगाने की गुहार लगाई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button