CrimeNCR

एसबीआई की गुड़मंडी स्थित शाखा में एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर एक आरोपी 50 हजार रुपए लेकर फरार फर्जी रसीद भी दी

एसबीआई की गुड़मंडी स्थित शाखा में एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर एक आरोपी 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान का प्रयास तेज कर दिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शिकायतकर्ता शर्मिला देवी गांव रोहट सोनीपत की रहने वाली है। शर्मिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी उम्र करीब 55 वर्ष है। वह घरेलू औरत है। वह एसबीआई की गुड़ मंडी शाखा में अपने बैंक खाता से पैसे निकलवाने आई थी। जब वह बैंक में पहुंची तो एक व्यक्ति पहले से ही बैंक में खड़ा था। जो उसने उसको पैसे निकलवाने के लिए फार्म भरने के लिए कहा था, जो आरोपी ने फार्म भरकर उसे दे दिया और उसने अपने बैंक खाता से 70 हजार रुपए निकलवा लिए। इसके बाद आरोपी व्यक्ति उसे कहने लगा की आप 50 हजार रुपए वापस जमा करवा दो, आपको खाता में ब्याज लगेगा। उसने आरोपी पर विश्वास कर कहा की आप उसके खाता में पैसे जमा करवा दो। इसी प्रकार आरोपी ने उसे झांसे में लेकर उसके 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी ने उसे एक पैसे जमा की झूठी रसीद भी दी।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button